फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से न्यूयार्क में भारतीय दंपती की मौत, अमेरिका में तीन और इटली में एक की जा चुकी है जान

Mon, 20 Apr 2020 02:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, भुलत्थ(कपूरथला)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में आकर भुलत्थ के गांव सैंतपुर निवासी बुजुर्ग दंपति की न्यूयार्क में कोरोना से मौत हो गई। अब तक इस महामारी की चपेट में आकर भुलत्थ एरिया के चार लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से तीन अमेरिका में और एक इटली में कोरोना की चपेट में आ चुका है।
विज्ञापन


अमेरिका के न्यूयार्क में लगभग 40 साल से रह रहे एनआरआई 75 वर्षीय गुरबचन सिंह और 72 वर्षीय उनकी पत्नी सतवंत कौर शुक्रवार की रात को कोरोना की वजह से मौत हो गई। इस खबर से गांव सैंतपुर में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक गुरबचन के गांव नडाला निवासी समधी वजीर सिंह, जो खुद अमेरिका के नागरिक हैं, ने बताया कि सतवंत कौर पिछले दो साल से कैंसर की मरीज थी और उनकी कीमोथैरेपी होती थी। सतवंत कौर को बीमारी होने पर अस्पताल भर्ती कराया गया तो वहां उनके कोरोना पीड़ित होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


जब गुरबचन सिंह की जांच की तो वह भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। उनके बच्चे न्यूयार्क से कुछ दूरी पर रहते थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया है। गुरबचन सिंह का न्यूयार्क में लिकर स्टोर का लंबा-चौड़ा कारोबार था।

अमेरिका के न्यूूयार्क में ही रहने वाले भुलत्थ के गांव नंगल लुबाना निवासी अवतार सिंह की कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके है। गांव रावां के रहने वाले 53 वर्षीय जोगिंदर सिंह की इटली के जिला ब्रेशिया में कोरोना से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें