फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में घेरा कैबिनेट मंत्री का घर

Sat, 19 Mar 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में चुन्नी लाल के घर का घेराव करते ज्वेलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वेलरी पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद अब ज्वेलरों ने मंत्रियों के घरों का घेराव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को सैकड़ों की तादाद में सुनार कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के घर के बाहर पहुंचे व जमकर हंगामा किया। ज्वेलर कैबिनेट मंत्री से मांग कर रहे थे कि वो एक्साइज ड्यूटी हटाने के लिए सरकार से मांग करें। कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल ने ज्वेलरों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी मांग को जल्द ही पंजाब प्रधान से मिलकर दिल्ली में वित्तमंत्री तक पहुंचाएंगे। मंत्री जी के आश्वासन के बाद ज्वेलर वहां से लौट तो गए लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया जाता हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


इससे पहले दी जालंधर सराफा एसोसिएशन के प्रधान नरेश मल्होत्रा, राजेश कपूर, स्वर्णकार संघ के हरजीत सिंह की अगुवाई में लगभग 1 हजार के करीब दुकानदार सुबह हनुमान चौक पर इकट्ठा होकर रैली के रूप में सड़कों पर उतर आए। पैदल मार्च करते हुए इन ज्वेलर ने कई जगह पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें