फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह के वार्डन पर मारपीट के आरोप

Thu, 02 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल सुधार गृह में वीरवार को बाल कैदियों ने वार्डन पर मारपीट के आरोप लगाए। कानूनी सेवा प्राधिकरण की सचिव सीनियर डिवीजन जज राणा कंवर के बाल सुधार घर दौरे के दौरान दो बाल कैदियों ने सुधार घर के गोपी नाम के वार्डन पर उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए।
विज्ञापन



इस पर उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच के लिए सदर पुलिस को बुलाया और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


थाना सदर के एसएचओ लखवीर सिंह ने बाल कैदियों से पूछताछ की तो कुछ अन्य कैदियों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। इस दौरान एक विचाराधीन बाल कैदी ने जज के सामने शिकायत करने वाले दो बाल कैदियों पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन




पुलिस ने सभी के बयान कलमबद्ध किए और शिकायतकर्ता को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। एसएचओ सदर लखवीर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता का मेडिकल कराया गया है और मेडिको लीगल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें