फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों आरोपियों का छह दिन का रिमांड बढ़ा

Thu, 02 Jul 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल कपूरथला के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत पैंथे पर हमले के मामले में शक के आधार पर हिरासत में लिए तीनों आरोपियों का छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया है। वहीं वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे विक्रमजीत पैंथे को स्थानीय घई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस की ओर से पैंथे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



पैंथे पर हमला किसी अपराधी नेे जेल से साजिश कर करवाया है। इस आशंका के मद्देनजर बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कपूरथला मेहताबगढ़ के रिंका, हैरी और लाली को केस में नामजद किया था। बुधवार को तीनों को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा था। वीरवार पुलिस नेे दोबारा तीनों को अदालत में पेश किया, वहां पर उनका छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया गया है। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि केस में तीनों आरोपियों से काफी पूछताछ की जानी है। उनको आगे जांच के लिए किसी स्थान पर भी ले जाया जाना है। इसके बाद तीनों का छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया गया है।



किसी से कोई दुश्मनी नहीं : पैंथे
विक्रमजीत पैंथे ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। एक साल में जेल के भीतर से ही ड्रग्स व मोबाइल के करीब 100 केस दर्ज करवाए हैं, किसी को भी छोड़ा नहीं गया है। यह तो ड्यूटी का एक हिस्सा है, लेकिन कभी किसी से निजी रंजिश रख ड्यूटी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें