फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंच रही सेहत सुविधाएं: नड्डा

Tue, 31 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में पहुंचे जेपी नड्डा का स्वागत करते भगत चुन्नी लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय सेहत मंत्री जेपी नड्डा ने माना है कि देश के ग्रामीण इलाकों में सेहत सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं। इसका एक मुख्य कारण राजनीतिक लोग हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैंसर को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है जहां कई नए कैंसर अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं वहीं दो बड़े अस्पतालों पर 2500 करोड़ का फंड रखा गया है। नड्डा मंगलवार को जालंधर में मोदी सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर वर्करों के अलावा चिकित्सकों, उद्योगपतियों व अन्य संस्थाओं से मिलने आए थे। उनके साथ बी दत्तात्रेय, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे।
 
मंगलवार को नड्डडा ने पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की और मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में शुरू हुए कामकाज को जनता तक पहुंचाने की अपील की। इसके बाद वह होटल प्रेसिडेंट में आईएमए के कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण इलाकों में सेहत सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों तक सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं। केंद्र सरकार हर जिले में डायलिसिस मशीन लगाने जा रही है जहां मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर साल डायरिया से 10 लाख बच्चों की मौत होती थी अब यह आंकड़ा नीचे गिरने लगा है। कुपोषण से निपटने को टेबलेट 30 करोड़ों लोगों तक पहुंचाई गई है। कैंसर से निपटने को 120 करोड़ से 20 नए अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद नड्डा ने शाम को भाजपा वर्करों से बैठक की। इसमें उन्होंने पीएम मोदी के दो साल के कार्यकाल का पूरा व्याख्यान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें