फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल बोले- आज सिर्फ पंजाब की ही बात करो, हरियाणा की बात 21 अक्तूबर के बाद करना

Sun, 06 Oct 2019 10:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल, पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ उतरे शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता शनिवार को जालंधर में एक साथ नजर आए। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने भाजपा प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक को साथ रखा और कहा कि हम आज बात सिर्फ पंजाब की करेंगे, हरियाणा के बारे में 21 अक्तूबर के बाद बात की जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा और अकाली दल की समन्वय समिति की बैठक शनिवार को जालंधर में रखी गई थी, जिसमें सुखबीर बादल समेत तमाम अकाली नेताओं ने शिरकत की। वहीं भाजपा की तरफ से केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, महासचिव राकेश राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद समेत तमाम संगठन के नेताओं ने शिरकत की।

इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल व भाजपा पंजाब में एकजुट होकर चारों उपचुनाव लड़ेगी। इसके लिए वर्कर पूरी तरह से तैयार है। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल भाजपा के वर्करों की संयुक्त ड्यूटी चारों विधानसभा हलकों में लगाई गई है। हरियाणा में भाजपा से गठबंधन टूटने की बात पर सुखबीर ने कहा कि उसकी बात 21 अक्तूबर के बाद कभी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें