फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरों का एक्साइज ड्यूटी के विरोध में धरना-प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में प्रदर्शन करते स्वर्णकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते लंबे समय से एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे ज्वेलरों ने सोमवार को भी वित्त मंत्री अरुण जेटली व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह करीब 11:30 पर स्थानीय प्लाजा चौक पर सैकड़ों ज्वेलरों ने एकत्र होकर वित्त मंत्री की फोटो सामने रखकर नारे लगाए।
विज्ञापन


इस दौरान सभी ज्वेलरों ने एक मत से एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया। धरने में शामिल हुए सराफा एसोसिएशन के प्रधान नरेश मल्होत्रा, सचिव राजेश कपूर, स्वर्णकार संघ के प्रधान हरजीत सिंह ने कहा कि वे बीते कई दिनों से एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अपना कामकाज बंद कर बैठे हैं, लेकिन सरकार तक हमारी आवाज नहीं पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस एक्साइज ड्यूटी के फरमान को वापस नहीं लेती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के लगने से इंस्पेक्टरी राज में बढ़ावा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी उन पर एक्साइज ड्यूटी थोपने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ दिन के बाद उन्हें यह फैसला वापस लेना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें