फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर वेस्ट में तेज हॉर्न बजाने को लेकर बवाल: महिला ने टोका तो मारे थप्पड़, कपड़े फाड़ने का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 11:52 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

विवाद की शुरुआत गली में बार-बार तेज हॉर्न बजाने से हुई। जब घर की महिला ने इसका विरोध करते हुए हॉर्न न बजाने के लिए कहा तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि बहस बढ़ने पर महिला को थप्पड़ मारे गए और उसके साथ धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन
जानकारी देते पीड़ित - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में तेज हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने मंगत राम और उसके बेटों पर शराब व अन्य नशे की हालत में घर के बाहर हंगामा करने, महिला के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और मामला बस्ती बावा खेल थाने पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के अनुसार, विवाद की शुरुआत गली में बार-बार तेज हॉर्न बजाने से हुई। जब घर की महिला ने इसका विरोध करते हुए हॉर्न न बजाने के लिए कहा तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि बहस बढ़ने पर महिला को थप्पड़ मारे गए और उसके साथ धक्का-मुक्की की गई। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें