फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी की धमकी से घबराया परिवार

Sun, 05 Jan 2014 09:27 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के एक मामले में आरोपी परिवार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।  
विज्ञापन


अमर गार्डन की रहने वाली ममता गुप्ता ने बताया कि रविकांता नाम की महिला उनके शारीरिक रूप से अक्षम बच्चे की फिजियोथेरेपी के लिए आती थी।

उन्होंने रविकांता से फोन पर पूछा कि उन्होंने हर्बल मेडिसन लेनी है वह उसके घर कब आएं। इस बीच रविकांता के घर चोरी हो गई।

रविकांता ने ममता गुप्ता पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। अब रविकांता उनके परिवार को पांच लाख रुपये न देने पर आत्महत्या की धमकी दे रही है।

इससे धरा सहमा गुप्ता परिवार पुलिस कमिश्नर की शरण में पहुंचा। पत्रकार वार्ता में राजीव गुप्ता और उनके भाई संजीव गुप्ता ने बताया कि रविकांता ने आरोप लगाया है कि उसके घर से दो लाख रुपये और 22 तोले सोने के गहने ममता गुप्ता ने ही चोरी करवाए हैं।
विज्ञापन


राजीव गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने दबाव में केस तो दर्ज कर लिया लेकिन मामले में ममता की भूमिका कहीं नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि रविकांता धमकी दे रही है कि वह सुसाइड कर लेगी और सभी का नाम सुसाइड नोट में लिख देगी। वहीं रविकांता का कहना है कि उसके घर पर चोरी ममता ने करवाई है और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें