फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalnadhar: छात्रा आत्महत्या मामले में दो महिला अध्यापकों पर केस दर्ज, स्कूल ने कहा-हम टीचर्स के साथ

Sat, 31 Aug 2024 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उसके फोन चैट से सामने आया था कि टीचर्स उसे परेशान कर रही थी। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा की अनुपस्थिति काफी कम थी, इसलिए उसकी माता को फोन कर उसे स्कूल भेजने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पीएपी के अंदर स्थित स्कूल की छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो महिला टीचरों पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को 12वीं की छात्रा ने महिला टीचरों की प्रताड़ना से आहत होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल की दो टीचर्स उर्वशी व नीतू गुप्ता के खिलाफ धारा 108,3,(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


टीचर्स द्वारा स्कूल फीस को लेकर छात्रा को परेशान किया जा रहा था। इसके अलावा लड़की बीमारी के कारण स्कूल नहीं जा रही थी, जिसके लिए भी उसे धमकाया जा रहा था। पुलिस ने मृतक छात्रा की दोस्त के साथ मरने से पहले की गई चैट और परिजनों के बयानों को आधार बनाते हुए केस दर्ज किया है। 

उधर स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि विज ने कहा कि स्कूल प्रबंधन अध्यापकों के साथ खड़ा है और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। छात्रा लंबे समय से बीमारी का बहाना बनाकर स्कूल नहीं आ रही थी तो टीचर ने उसकी मां को फोन कर स्कूल भेजने के लिए कहा था। वहीं फीस के लिए प्रताड़ित करने वाली जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि छात्रा से फीस नहीं ली जाती है। वह 15 अगस्त से पहले से स्कूल नहीं आ रही है तो अध्यापकों ने स्कूल आने के लिए कहा था। पिछले साल भी छात्रा की क्लास में सिर्फ 51 फीसदी ही उपस्थिति थी और इस बार भी यही हाल था। बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्रा डिप्रेशन में थी इसलिए अध्यापकों को दोषी ठहराना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें