फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: दरगाह पर हमले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की, एडीसीपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Sat, 05 Jul 2025 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

दो दिन पहले धार्मिक स्थल पीर दरगाह पर प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान महिला पार्षद के पति ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि थाना प्रभारी मौके पर मौजूद था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हरदेव सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना भार्गव कैंप के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरदेव सिंह पर एडीसीपी ने एक्शन लिया है। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले धार्मिक स्थल पीर दरगाह पर प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान महिला पार्षद के पति ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि थाना प्रभारी मौके पर मौजूद था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं इंसाफ ना मिलने को लेकर पार्षद सहित इलाका निवासियों ने थाने बाहर प्रदर्शन किया था। 

इस दौरान वार्ड नंबर 41 महिला पार्षद शबनम के पति आप नेता अयूब दुग्गल ने कहा कि यदि मारपीट करने वालों के खिलाफ हरदेव सिंह केस दर्ज नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में मारपीट करने वाले गैंगस्टर भी बन सकते हैं। वहीं उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने हरदेव सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह मजबूर होकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में भी दरियां बिछाकर बैठ धरना देंगे। 
विज्ञापन


एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि पूरे मामले में हरदेव सिंह की लापरवाही सामने आने पर उन्हें पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। इस बाबत थाने में डीडीआर डालकर हरदेव सिंह की रवानगी भी पुलिस लाइन की कर दी है। फिलहाल एसआई सुखवंत सिंह कार्यकारी के तौर पर एसएचओ का काम देखेंगे। एडीसीपी गिल ने कहा कि लोगों को कसी प्रकार की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। थाने के सभी एसएचओं को पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें