फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की माैत

Fri, 04 Jul 2025 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। गांधीनगर निवासी अमन कुमार की चिट्टे (नशीला पदार्थ) की ओवरडोज से माैत हो गई। वीरवार को उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि अमन गत दो वर्ष से चिट्टे का सेवन कर रहा था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाहर आकर फिर वह नशा करने लगता था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गांधीनगर, जम्मू बस्ती, चंडीगढ़ बस्ती, लल्ला बस्ती और आसपास के गांव में सरेआम नशा बिक रहा है और पुलिस उसे रोकने में बुरी तरह से असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में जलालाबाद क्षेत्र में नशे से माैत का यह छठा मामला है। इलाका निवासियों, विभिन्न संस्थाओं और राजनीतिक पार्टी के नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं। नशे से लगातार हो रही माैत के मामले में वीरवार को विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डीएसपी दफ्तर का घेराव कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की थी। दूसरी ओर डीएसपी जितेंद्र सिंह गिल ने अपने कार्यालय में विभिन्न संस्थाओं सरपंचों पंचों की बैठक बुलाई और कहा कि इलाके में 80 फीसदी नशा खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें