फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन कल, सुबह 9 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

Fri, 20 Nov 2026 04:21 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को जालंधर में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन के दाैरान ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि 21 नवंबर को निर्धारित समय के दौरान नगर कीर्तन के रूट पर जाने से बचें और वैकल्पिक लिंक सड़कों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 नवंबर शनिवार को जालंधर में विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में संगत की भारी आमद को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर सतिंदर सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आम जनता की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत लागू की जाएगी।

इन रास्तों से होकर गुजरेगा नगर कीर्तन
नगर कीर्तन 21 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन गोबिंदगढ़ से आरंभ होगा। इसके बाद यह अमृतसर कॉलोनी, भारत संचार निगम, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान, मोता सिंह नगर, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, बस्ती अड्डा, गुजरालपुरा, माई हीरां गेट, गुरुद्वारा वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक और जालंधर चौक सहित निर्धारित मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान, मोता सिंह नगर में पहुंचकर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन
पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इनमें मदन फिल्लौर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली दमोरिया पुल, किशनपुरा चौक/रेलवे फाटक, दोआबा चौक/रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-प्वाइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली, प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक), मिलाप चौक और शास्त्री मार्केट चौक शामिल हैं। ट्रैफिक संबंधी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें