फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर डाली लूट की वीडियो, सरकार पर साधा निशाना

Mon, 17 Nov 2025 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में काम करने वाले लोगों को लुटेरे धमकाते हैं और पैसा लूटकर जेबों में भर लेते हैं। लूट से पहले शटर नीचे गिरा दिया जाता है। लूटी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
 
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के वेस्ट हल्का के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लाटरी की दुकान लूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने जो वीडियो डाली है, उसमें लुटेरे हथियार लेकर लॉटरी की दुकान को लूट रहे हैं। एक आदमी दातर लेकर खड़ा होकर पैसा निकालने की धमकी दे रहा है ओर कह रहा है कि पैसा निकाल दो नहीं तो मार दूंगा। इस बीच एक आदमी गल्ले खोलकर पैसा निकलाता है और जेबों में भर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को शेयर कर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया है कि शहर में लॉटरी का धंधा सरेआम चल रहा है, लेकिन जालंधर पुलिस कहती है कि पूरे शहर में लाटरी नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि अगर लाटरी नहीं चलती तो ये लूट कहां हो रही है?



उन्होंने कहा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में काम करने वाले लोगों को लुटेरे धमकाते हैं और पैसा लूटकर जेबों में भर लेते हैं। लूट से पहले शटर नीचे गिरा दिया जाता है। लूटी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें