फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: साइबर क्राइम टीम ने 50 लूटे और खोए मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, समय पर शिकायत से ढूंढे

Mon, 03 Nov 2025 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग और डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, विभिन्न ब्रांडों के फोन उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस लाइन, जालंधर में सौंपे गए।
विज्ञापन
युवक को उसका फोन लाैटाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 चोरी और खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। यह अभियान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों में, एडीसीपी (ऑपरेशंस) विनीत अहलावत और एसीपी (साइबर क्राइम) संजय कुमार की अगुवाई में चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग और डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, विभिन्न ब्रांडों के फोन उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस लाइन, जालंधर में सौंपे गए। इससे पहले, पिछले महीने भी पुलिस ने 30 मोबाइल फोन रिकवर कर लौटाए थे, और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


सीईआईआर पोर्टल, भारत सरकार के टेलीकम्युनिकेशंस विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने और ट्रैकिंग के जरिए पुनः प्राप्त करने में मदद करता है। जालंधर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की रिपोर्ट सीईआईआर पोर्टल या नजदीकी सांझ केंद्र पर तुरंत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते सहायता मिल सके। इस दौरान 
विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका सिक्का, सतीश, हरिंदर कुमार और अर्पित समेत कई नागरिकों ने अपना फोन वापस पाने पर जालंधर पुलिस का धन्यवाद किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें