मोगा। थाना कोट ई सेखा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 255 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान कोर्ट ई सेखा निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम कोट ई सेखां इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उससे हेरोइन बरामद हुई।