फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: बांग्लादेश विवाद की आड़ में पंजाब को अशांत करने की साजिश, ई-मेल से लगातार मिल रही हैं धमकियां

Fri, 20 Feb 2026 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भारत-बांग्लादेश विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भारत-बांग्लादेश विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ई-मेल के माध्यम से लगातार धमकियां भेजी जा रही हैं, जिनकी साइबर सेल गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पंजाब में किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 20 जनवरी से अब तक सीमावर्ती राज्य में 10 हजार से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब में सालाना करीब 700 हत्याएं होती हैं लेकिन हरियाणा और दिल्ली की तुलना में प्रदेश का अपराध दर कम है। तरनतारन सरपंच हत्याकांड का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि विदेशों में बैठे अपराधी सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को पैसों का लालच देकर अपराध में लपेट रहे हैं
विज्ञापन


पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार और नशे की खेप रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया गया है। जालंधर एजीटीएफ रेंज की नई इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई, जिसमें 2.5 करोड़ रुपये का आधुनिक उपकरण 500 तरह के ड्रग्स की पहचान में सक्षम है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें