फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर 13 वर्षीय बच्ची हत्याकांड: आरोपी न्यायिक हिरासत में, पुलिस रिमांड में कई खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन

जालंधर वेस्ट एरिया में 13 वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। सेशन कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। शुक्रवार को आरोपी को एक दिन का रिमांड मिला था, जिसमें पुलिस ने कई अहम खुलासे करने का दावा किया।
13 वर्षीय बच्ची 22 नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हुई थी। तलाश के दौरान उसका शव पड़ोसी के घर के बाथरूम से बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई मंगत राम को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि दो पीसीआर कर्मियों को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने परडर के चलते दबा दी थी गर्दन
आरोपी ने बताया कि बच्ची अक्सर उसकी छोटी बेटी के साथ खेलने आती थी। घटना वाले दिन पत्नी और बेटी बाहर थीं। आरोपी ने कबूला कि बच्ची को अंदर बुलाकर उसने शारीरिक रूप से हमला किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसने डर के चलते उसकी गर्दन दबा दी जिससे उसकी मौत हो गई। उसने लाश बाहर फेंकने के लिए कार भी ली थी, लेकिन मोहल्ले की आवाजाही के कारण यह योजना सफल नहीं हो सकी। इस घटना ने पूरे शहर में गुस्से और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की जांच और खुलासे घटना की भयावहता को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें