फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज पैलेस गोलीकांड: मुख्य आरोपी शुभम मोटा के नेपाल भागने की आशंका, बॉर्डर पर अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास मल्होत्रा/कंवरपाल
विज्ञापन

लुधियाना/हलवारा। पक्खोवाल रोड स्थित बाठ कैसल मैरिज पैलेस गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में है ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके।
नेपाल से भारत लगते पांच राज्यों – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इन राज्यों के नागरिक आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस से नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू तक पहुंचने के बाद आरोपी आसानी से विदेश भी भाग सकते हैं। 1990 के दशक में पंजाब के कई आतंकवादी इसी मार्ग से विदेश भाग चुके हैं।
विज्ञापन

1953 की प्रत्यर्पण संधि
भारत और नेपाल के बीच अपराधियों के आदान-प्रदान की संधि 1953 में हुई थी, लेकिन आधुनिक अपराधों के लिए यह अपर्याप्त मानी जाती थी। जुलाई 2025 में अद्यतन संधि और एमएलए समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी और राजनीतिक दबाव
कमिश्नरेट पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, लेकिन केवल एक आरोपी का नाम सार्वजनिक हुआ है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार उनके घरों और सगे संबंधियों के घरों पर छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ आरोपी सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से जुड़े हैं, जिससे पुलिस पर राजनीतिक दबाव भी है। एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरी सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेश किया जाए। गोलीकांड के आरोपी कई सत्ताधारी नेताओं के करीबी माने जाते हैं। बाथ कैसल गोलीकांड के बाद पुलिस और राजनीतिक दबाव के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें