फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक्चरर की मौत मामले में जांच शुरू

Mon, 07 Oct 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरदान इंफर्टीलिटी सेंटर में कोताही के कारण लेक्चरर राशि शर्मा की मौत के आरोप में सेहत विभाग की उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम का गठन किया गया है जो दो दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट बनाकर फाइल करेगी।
विज्ञापन


इस टीम में सहायक सिविल सर्जन बलवीर सिंह मुलतानी, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. कश्मीरी लाल, डॉ. वरिंदर कौर को शामिल किया गया है। राशि शर्मा मूल रूप से फगवाड़ा की थीं और उसकी सर्जरी वरदान अस्पताल में की गई थी। बुधवार को उसकी हिस्ट्रोस्कोपी की गई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

राशि की हालत देखकर उसको वरदान अस्पताल से जौहल अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जौहल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित जीद का कहना है कि राशि शर्मा को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत काफी स्थिर थी, उसके गुर्दे व हार्ट में इंफेक्शन हो गया था।
विज्ञापन


राशि शर्मा के पति एडवोकेट अमित शर्मा का कहना है कि उनको कुछ बताया ही नहीं गया कि राशि की हालत आपरेशन के दौरान बिगड़ गई है। अमित ने इसकी शिकायत डिवीजन नंबर छह में लिखवा दी है। एसएचओ राजिंदर शर्मा का कहना है कि पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सेहत विभाग की तरफ से सहायक सिविल सर्जन डॉ. बलवीर सिंह मुलतानी के नेतृत्व में टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है और कहा है कि  दो दिन के भीतर इस केस की रिपोर्ट फाइल कर दी जाएगी। डॉ. मुलतानी का कहना है कि अस्पताल से कुछ रिकार्ड कब्जे में लिया गया है लेकिन रिकार्ड पर अधिक यकीन नहीं किया जा सकता, इसलिए इसकी गहराई से मेडिकल साइंस के तहत जांच भी जारी है।
विज्ञापन


वरदान अस्पताल के वरीश का कहना है कि राशि शर्मा को इंफेक्शन हो गया था, संभवता किसी दवा के कारण हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें