फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में पोस्त और नशीली गोलियां बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुईयां सरवर पुलिस ने शनिवार को राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्राले को रोककर तलाशी ली। ट्रक से 6 क्विंटल पोस्त व 65 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। एक आरोपी को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि कल्लरखेड़ा के चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने पटी सदीक चौकी इंचार्ज प्रगट सिंह के सहयोग से कल्लरखेड़ा बैरियर के नजदीक नाका लगा रखा था। इसी दौरान राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्राले को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। उसमें कुछ संदिग्ध होने का पता चलते ही पुलिस उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी राहुल भारद्वाज के साथ वे स्वयं पहुंचे। ट्राले की तलाशी लेने पर उसमें लदी नमक की बोरियों के नीचे से 6 क्विंटल चूरा पोस्त व 65 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्मजीत उर्फ कम्मा निवासी गांव वकीलांवाला थाना सदर जीरा जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि यह पोस्त व नशीली गोलियां जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव कटोरा निवासी जसबीर सिंह उर्फ निक्का को सप्लाई करते थे जो आगे सप्लाई करता। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें