फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार, 250 ग्राम सोना बरामद

Sat, 22 Aug 2026 01:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की रकम से दिल्ली और हरियाणा में संपत्तियां खरीदीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। मुक्तसर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह से 250 ग्राम सोना बरामद किया है। यह गिरोह मुक्तसर जिले में हुई छह चोरी की वारदात से जुड़ा है। आरोपियों ने चोरी की रकम से दिल्ली व हरियाणा में संपत्तियां खरीदी गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। थाना सदर मलोट में 7 अगस्त 2026 को दर्ज प्राथमिकी संख्या 120 की जांच से गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों ने 6-7 अगस्त की रात गुरमेज सिंह के घर से लगभग 9 से 10 तोला सोना और 14 हजार रुपये नकद चुराए थे। दास उर्फ सतीश और रोबिन गिरोह के मुख्य सदस्य थे, जो अलग-अलग जिलों में चोरी करते थे। चोरी के बाद महिला सदस्य सामान बेचती थीं, जिससे वे पुलिस की नजरों से बचते रहे। आरोपी हरियाणा सीमा का लाभ उठाते थे। डबवाली में रहते थे और रात में मुक्तसर में चोरी करते थे। वे सीसीटीवी कैमरों की रेकी कर बिना कैमरे वाली जगहों पर वारदात करते थे। पुलिस ने सूत्रों की मदद से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में चोरी की रकम से संपत्ति खरीदने का खुलासा हुआ। आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी में लगभग 20 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा। हरियाणा के रोहतक जिले के इंदरगढ़ में लगभग 24 लाख रुपये का प्लॉट भी लिया। करीब छह लाख रुपये की लागत से दो दुकानें भी खरीदी गईं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पूछताछ में गिरोह का संबंध मुक्तसर जिले में दर्ज छह चोरी के मामलों से सामने आया। गिरफ्तार आरोपियों में ताना, रोबिन, कमलेश, प्रीति, पिंकी, कविता, मनीषा और अनारकली शामिल हैं। मुख्य आरोपी दास उर्फ सतीश पर 15 से अधिक और ताना पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। दास फिलहाल एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में जेल में है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें