30वें इंडियन आयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान पंजाब एकादश को पहले मैच में पराजित करने वाली भारत पंजाब एकादश की टीम मंगलवार को दूसरे मैच में जीतने में सफल नहीं हुई।
मंगलवार को सुरजीत हॉकी स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भारत पंजाब एकादश और पाकिस्तान पंजाब एकादश का बराबरी पर खत्म हो गया।
पहले हाफ में भारत की सुखजीत कौर ने 12वें मिनट में मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जवाब में पाकिस्तान की अफसेन नोरेन ने 24वें मिनट में गोल करके पहले हाफ का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच के दूसरे हाफ में भारत की नवजीत कौर ने 37वें मिनट में फिल्ड गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। 43वें मिनट में फिर से पाकिस्तान की अफसेन नोरेन ने गोल कर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।
इसके बार दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर लगातार गोल करने का प्रयास किया, मगर दोनों में से कोई सफल नहीं हुआ। यह मैच 2-2 स्कोर की बराबरी पर खत्म हुआ। मंगलवार को पंजाब पुलिस के आईजी सुरिंदर सिंह सोढी, लायलपुर खालसा कालेज फार वुमन जालंधर की प्रिंसिपल डॉ. कुलदीप कौर, एसडीएम इकबाल सिंह संधू, कृपाल सिंह मठारू, त्रिलोक सिंह भुल्लर कनेडा, हरमिन्दर सिंह तहसीलदार, तरसेम सिंह पुआर, नरिन्दर पाल सिंह, संगीता सरीन, रणजीत सिंह राणा टूट मौजूद थे।