मनीला के अलाबान शहर में रहने वाली मूल रूप में नूरमहल की भारतीय महिला नीलम (45) पत्नी दविंदर लाल उर्फ पिंका को गोली मार दी। वे गत 25 साल से मनीला रह रही थीं।
नीलम के ससुर इंदरजीत सिंह सोखल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह उनकी बहू अपने काम के संबंधी में नौकरानी के साथ जा रही थीं। पीछे से आ रहे दो युवकों ने उन्हें गोली मार दी। युवक मोटरसाइकिल पर स्वार थे। नौकरानी को महज चोट ही लगी हैं। नीलम के पास पैसा भी थे और उसने गहने भी पहने हुए थे लेकिन कोई लूट नहीं हुई है। नीलम के भाई भी पहले मनीला में मारे जा चुके हैं।
शुक्रवार दोपहर को इस दर्दनाक हादसे की खबर नूरमहल पहुंची तो कोहराम मच गया। इंदरजीत के घर शोक जताने के लिए लोग जमा होने शुरू हो गए। इंदरजीत सोखल का कहना है कि बातें सुनने को मिल रही थी कि मनीला में तो हत्या सिर्फ लूट खसोट के इरादे से होती हैं। जितने भी लोग आज तक मारे गए हैं, वे फाइनांस का कारोबार करते हैं।
हालांकि नीलम के मामले में न तो हत्यारे उससे कोई कैश लेकर गए और न ही उसके आभूषण लूटे गए हैं। इस बात की चर्चा भी थी कि इस हत्याकांड के पीछे सुपारी किल्लर गिरोह का हाथ हो सकता है। मनीला में पंजाबी मूल के लोग सुरक्षित नहीं हैं। कुछ दिनों पिछले ही जालंधर के आदमपुर व लांबड़ा इलाके के दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।