फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच राजस्व विभाग करेगा : सुखबीर

Fri, 08 Nov 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पीपीसीसी प्रधान प्रताप बाजवा के खिलाफ जमीनी घोटाले में उठी गूंज के बाद डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने आखिरकार बोल ही दिया कि इस स्कैंडल की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


सुखबीर ने साफ कहा कि इस मामले में राजस्व विभाग पहले जांच करेगा, जिसके बाद अगले विभाग को जांच सौंपी जा सकती है।

डिप्टी सीएम शुक्रवार को जालंधर आए हुए थे। उन्होंने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि प्रताप बाजवा के खिलाफ विधानसभा में काफी जोरशोर से मामला उठा है। इसकी जांच की जरूरत तो कांग्रेसी भी महसूस कर रहे है। बाजवा जब पीडब्ल्यूडी मंत्री थे तो उन पर तारकोल घोटाला के आरोप लगे थे।

यह सच भी जनता के बीच आजतक नहीं आ पाया है, इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी जमीन के मामले की जांच के आदेश राजस्व विभाग को दिए गए हैं। पहले उनकी रिपोर्ट आ जाए। फिर देखा जाएगा कि इसको विजिलेंस से जांच करवानी है या फिर किसी अन्य एजेंसी से।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिअद अपने चुनाव चिन्ह तकड़ी पर लड़ेगी या फिर भाजपा के चिन्ह कमल के फूल पर, इस पर सुखबीर ने कहा कि यह अभी फाइनल नहीं है और जल्द ही इसको फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें