फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए गांव ठरोली की पंचायत का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। पंजाब सरकार की ओर से मिशन फतेह-2 के अंतर्गत गांव में 100 फीसदी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव ठरोली को सम्मानित किया। गांव में सभी निवासियों को 100 फीसदी कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मिशन फतेह-2 के अंतर्गत गांवों को कोरोना मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से बड़े स्तर पर गतिविधियां जारी हैं, जिसके अंतर्गत गांव गांव टीकाकरण व सैंपलिंग को उत्साहित किया जा रहा है।
उद्योग मंत्री ने गांव ठरोली के सरपंच सर्बजीत सिंह व बाकी पंचायत सदस्यों को 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए सिरोपा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से ऐसे गांवों को घोषित 10 लाख रुपये की विशेष ग्रांट मिलने से गांव के विकास में भी तेजी आएगी। गांव के सरपंच सर्बजीत सिंह ने उद्योग मंत्री, जिला प्रशासन व सी.एच.सी हारटा बडला की टीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें