फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्त दोआबा नहर 30 जून तक होगी पक्की: सीएम

Sat, 20 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्त दोआबा नहर को पक्का करने का काम 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे दो लाख एकड़ भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। पहले इस नहर से 35 हजार एकड़ में ही सिंचाई हो पाती थी। उक्त घोषणा पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने गांव सरींह नहर को पक्का करने के कार्य का नींव पत्थर रखने के बाद दानामंडी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कार्य में 320 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन


यह काम काफी आवश्यक था। नहर को कंकरीट से पक्का किया जाएगा। पाइप डालने के कार्य पर 700 करोड़ खर्च आएगा। 10 फीसदी लोगों को खर्चा करना होगा और 90 फीसदी सरकार खर्च करेगी। बादल ने कहा कि बिस्त दोआबा नहर की हालत ठीक नहीं थी। इस दौरान इलाका विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने सीएम का स्वागत किया और धन्यवाद किया। उन्होंने सफेद बेई को साफ करवाने और साफ पानी छोड़ने की मांग की। रैली में वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह वडाला, मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, बीबी जागीर कौर, विधायक परगट सिंह, विधायक सरवण सिंह फिल्लौर, भाजपा प्रधान दीपक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें