फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: खड़े ट्रक से भिड़ी आई-20, एक की मौत, दो घायल

Sat, 15 Nov 2025 10:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। शुक्रवार देर शाम मोगा-लुधियाना रोड पर गांव मेहना के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से लुधियाना से आ रही आई-20 कार जोरदार तरीके से पीछे से जा भिड़ी।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मोगा समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता डीएमसी अस्पताल, लुधियाना में दाखिल हैं और वह दस दिनों से वहीं उनकी देखभाल कर रहा था। शुक्रवार को उसके अंकल अस्पताल में पहुंचे और तीनों जीरा लौट रहे थे। गुरजीत पीछे की सीट पर बैठा था, जबकि हाकम सिंह कार चला रहा था और अजीत सिंह आगे बैठा था। मेहना के पास अचानक खड़े ट्रक से कार टकरा गई। गुरजीत के अनुसार, हादसे में हाकम सिंह की मौत हो गई और अजीत सिंह का डीएमसी में इलाज जारी है।
विज्ञापन

थाना मुखी गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। खड़े ट्रक से आई-20 कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें