संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। थाना सिटी और वैरोके पुलिस ने 307.75 ग्राम हेरोइन समेत 3 व्यक्तियों को काबू किया है। जांच अधिकारी एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि सतनाम सिंह निवासी दशमेश नगर जलालाबाद और रोकी राम निवासी गांव बलुआणा को 7.75 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया गया।
जांच अधिकारी एसआई महिंदर सिंह ने बताया कि शिवादिता निवासी सड़ियां को 300 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।