फिरोजपुर। पत्नी से परेशान पति ने मलयेशिया में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को मृतक के पिता के बयान पर आरोपी पत्नी समेत मायके पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक के पिता उत्तम सिंह वासी गांव कबरवच्छा जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटे निशान सिंह (32) की लगभग दस साल पहले वीरपाल कौर वासी सिंघावाला जिला मोगा के साथ शादी हुई थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं है। दो साल पहले ही दोनों कामकाज संबंधी मलयेशिया गए थे। वहां पर मलयेशिया निवासी हरमन के साथ वीरपाल कौर के संबंध बन गए। इसके बारे में निशान सिंह को दो माह पहले ही पता चला था। इस संबंधी निशान ने अपने ससुराल पक्ष से बातचीत की लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। बल्कि पत्नी के पारिवारिक सदस्यों ने उसे बुरा-भला कहा।
उत्तम ने पुलिस को बताया कि उसके भांजे कारज सिंह ने उसे बताया कि निशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहाी है, जो उसने आत्महत्या करने से पहले बनाया है। वीडियो में वह कह रहा है कि पत्नी वीरपाल कौर, साला गुरदीप सिंह, हरमन , सास मनजीत कौर से तंगआकर खुदकुशी कर रहा है। निशान ने खुदकुशी मलयेशिया में की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कर्म सिंह के मुताबिक निशान ने मलेशिया में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। निशान के पिता के बयान पर आरोपी पत्नी वीरपाल कौर व हरमन वासी मलयेशिया, साला गुरदीप सिंह व सास मंजीत कौर वासी सिंघावाला जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।