फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी पतंग लूटने के चक्कर में रेलवे लाइन में गिरा बच्चा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। मोहल्ला गल्ला मंडी में कटी पतंग लूटने के चक्कर में 11 वर्षीय बच्चा रेलवे लाइन में सिर के बल गिर गया। इससे उसके सिर पर काफी चोट आई। इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गल्ला मंडी निवासी विशाल पुत्र घनैया लाल के तौर पर हुई है। मृतक की मौसी पिंकी ने बताया कि उनका मोहल्ला सिटी रेलवे स्टेशन के पास पड़ता है। विशाल वहीं खेल रहा था। तभी एक कटी पतंग लूटने के चक्कर में उसका पैर रेल की पटरियों के बीच फंस गया और वह सिर के बल रेलवे लाइन में पड़े पत्थरों पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉ. पुनीत ने बताया कि बच्चे के सिर पर अधिक चोट आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें