संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने शनिवार को एसएसपी मोगा अजय गांधी और एसपी (डी) मोगा की सीधी निगरानी और दिशा-निर्देश में मोगा पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 83 दर्ज मामलों में जब्त कुल 8.664 किलो हेरोइन, 659 किलो चूरा पोस्त, 1,020 नशीली गोलियां और 10 ग्राम स्मैक सभी नशीले पदार्थों को नष्ट किया।
एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि मोगा पुलिस का हमेशा से प्रयास रहा है कि नशा माफिया जड़ से खत्म कर जिले को पूरी तरह नशा-मुक्त बनाया जाए। आम जनता से भी अपील है कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में पुलिस का साथ दें और किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।