फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथापाई के बाद युवक पर फेंका खौलता तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट फूड की दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने मामूली बहस के बाद एक-दूसरे पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि एक कर्मचारी ने दूसरे पर खौलता तेल फेंक दिया। युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना सिटी के सामने स्थित वेलकम फास्ट फूड के दो कर्मचारी रविवार सुबह किसी बात पर बहस करने लगे। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक कर्मचारी ने दूसरे पर समोसे तलने वाली झरनी से हमला कर दिया। इस पर दूसरे कर्मचारी ने उस पर गर्म तेल फेंक दिया। तेल फेंकने से झुलसे युवक की पहचान जयपाल के रूप में हुई है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। तेल फेंकने वाला कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना के समय मालिक दुकान पर नहीं था। पुलिस थाना सिटी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित जयपाल के बयान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें