फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की रजिस्ट्री के लिए घर में रखे थे लाखों रुपये, दिनदहाड़े चोरी

विज्ञापन
अबोहर के नानक नगरी में हुई चोरी की वारदात के बाद खुला पड़ा ट्रंक। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
दिन-दिहाड़े रविवार को घर से लाखों रुपये की नकदी चोरी हो गई। सूचना के बाद पहुंची थाना नंबर-1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नानक नगरी गली नं. 4 निवासी मुकंद लाल के हनुमानगढ़ निवासी दामाद सोनू ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन रानी के साथ तीन वर्षों से ससुराल में ही रह रहे हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने अरनीवाला गए हुए थे। जबकि उनका साला सुंदर लाल अपनी बीमार भांजी का हाल-चाल जानने चला गया। इसी दौरान चोरों ने ससुराल घर में घुसकर गद्दे के नीचे रखी चाबियों से दरवाजा खोला और मेरे फ्रिज पर रखी चाबियों से कमरे का ताला खोलकर उसमें रखे संदूक से साढ़े 6 लाख रुपये चोरी कर लिए। सोनू बताया कि उसने फाजिल्का रोड पेट्रोल पंप के सामने एक दुकान खरीदी है, जिसकी सोमवार को रजिस्ट्री करवानी थी, इसीलिए यह रकम उसने अपने घर में रखी थी। करीब ढाई बजे जब वह अरनीवाला से आए तो उन्हें घर के सारे गेट खुले मिले और ट्रंक में रखे रुपये गायब थे। थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शीघ्र ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें