फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में गृहमंत्री का पुतला फूंका: लॉरेंस चौधरी बोले- अमित शाह देश, संविधान और न्यायपालिका से ऊपर नहीं

Mon, 23 Mar 2026 02:27 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के होशियारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन सीएनएफ, पादरी वर्ग और बहुजन एक्शन फ्रंट होशियारपुर के नेतृत्व में जिला प्रधान धर्मेंद्र भागरल की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन
अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर में सेशन चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला फूंका। यह प्रदर्शन सीएनएफ, पादरी वर्ग और बहुजन एक्शन फ्रंट होशियारपुर के नेतृत्व में जिला प्रधान धर्मेंद्र भागरल की अध्यक्षता में किया गया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मनुवादी अमित शाह मुर्दाबाद, संविधान और पंजाब विरोधी अमित शाह मुर्दाबाद, घट्टगिणतियों पर हमले बंद करो, पंजाब पंजाबियत जिंदाबाद और बहुजन एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए।

क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी ने कहा कि अमित शाह देश, संविधान और न्यायपालिका से ऊपर नहीं हैं कि वे मनमाने बयान देते रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि मोगा की रैली के दौरान धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने को लेकर दिया गया बयान असंवैधानिक है और इसका उद्देश्य ईसाई समुदाय को निशाना बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का बयान दिया गया हो, बल्कि लोकसभा चुनाव के दौरान और महाराष्ट्र के नांदेड़ में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम के दौरान भी ऐसे बयान दिए जा चुके हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि बंदी सिखों की रिहाई, चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने, किसानों और मजदूरों के मुद्दों जैसे अहम विषयों से ध्यान भटकाने और वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना और असंवैधानिक बयान न केवल गृह मंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि संविधान का भी अपमान करते हैं। उन्होंने मांग की कि अमित शाह देश से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाने, अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने और संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें