जालंधर के सेंट सोल्जर ग्रुप में नारी निकेतन के बच्चों के साथ होली मनाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की ओर से नारी निकेतन में रह रहे बच्चों के साथ होली का पर्व उल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे। उनका स्वागत नारी निकेतन की जरनल सेक्रेटरी अंजना तलवाड़ और कर्नल शॉकर ने किया।
नारी निकेतन के बच्चों मनप्रीत, प्राची, शुभप्रीत, जसप्रीत, सोनू, मोनू, किरणदीप, गोपी, नीलम, अमृत, मनप्रीत, कोमल, कांता, सुनैना ने पानी की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। अनिल चोपड़ा ने सभी के माथे पर तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर होली की बधाई दी।