हंसराज महिला महाविद्यालय की वेट लिफ्टिंग टीम ने डीएवी कॉलेज अमृतसर में आयोजित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप जीत हासिल की है।
टीम सदस्यों में सरबजीत कौर और मनदीप ने रस्वर्ण पदक जीते। पायल, अमनदीप कौर, अमनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीते। वहीं समीना ने रजत पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्रिंसिपल डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज ने विजेताओं, कोच और शारीरिक शिक्षा विभाग के सदस्यों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।