फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के खाने लायक गेहूं बांटने का मामला डिप्टी सीएम के पास उठाएंगे

Wed, 30 Dec 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम से अकाली दल की डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय के खुद के वार्ड नंबर 29 में बांटे गए खराब गेहूं का मामला जल्द ही डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के पास उठाया जाएगा।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर के पति वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह ओबराय ने कहा कि कुछ दिनों पहले उनके वार्ड में जानवरों के खाने लायक गेहूं बांटा गया था। वे इसकी शिकायत जल्द ही डिप्टी सीएम से करेंगे।

उन्होंने कहा कि खराब गेहूं बांटे जानी की शिकायत लिख ली गई है। जल्द ही यह शिकायत डिप्टी सीएम समेत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो, जिला अकाली दल प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद को दी जाएगी।
विज्ञापन


इस शिकायत में पूरे मामले की गहराई से जांच करवाने की मांग की जाएगी। लोगों को मिले खराब गेहूं को बदलवाने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कई लोगों को खराब गेहूं वितरित किया गया था।

विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिखाई नहीं दिया कि वे जानवरों के खाने योग्य हो चुके गेहूं को उनके वार्ड निवासियों को बंटवा रहे थे। इससे पहले उसकी जांच क्यों नहीं की गई।

बंद बोरी में लोगों को खराब गेहूं दे दिया गया था। जब लोगों ने बोरियां खोल कर देखी तो पता चला कि गेहूं खाने लायक नहीं है। उनके वार्ड में रहने वाली नीले कार्ड धारक महिलाएं कुछ दिनों पहले उनके घर में आ गई।

उन्होंने इस गेहूं को जानवरों के खाने लायक बताया था। जब उन्होंने खुद जाकर गेहूं देखा तो काफी हद तक खराब था। अब तक कई महिलाएं उनके घर में खराब गेहूं की 50 से ज्यादा बोरियां रखवा गई हैं।

उन्होंने कहा इस मामले की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से भी की जाएगी। साथ ही पूछा जाएगा कि उनके वार्ड में खराब गेहूं क्यों बांटा गया। इस मामले की गहराई से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खराब गेहूं बांटने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ओबराय का आरोप है कि गेहूं बांटने के समय उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें