अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की भर्ती बैठक का आयोजन प्रदेश सचिव मनु
प्रभाकर की अध्यक्षता में मंदिर श्री हनुमानगढ़ी में किया गया।
इसमें
समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक भारद्वाज विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक के
दौरान दीपक भारद्वाज ने हैप्पी बंगड़ को पांच गांवों चक्क हकीम, खंगूड़ा,
सपरोड़, कांशी नगर और मेहता का प्रभार सौंपते हुए शीघ्र नई भर्ती करने और
प्रधान नियुक्त करने का निर्देश दिया।
प्रदेश सचिव मनु प्रभाकर ने
कहा कि फौज की वर्दी की अवैध ढंग से हो रही बिक्री को सख्ती से रोका जाए।
जो भी दुकानदार फौजी वर्दी बेचता पाया जाए उसके खिलाफ देशद्रोह की धारा के
तहत सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी
उपस्थित थे।