फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदू नेता सुभाष हिरासत में, धमकी के फोन आने के बाद जारी किया था वीडियो

Fri, 23 Dec 2022 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सुभाष गोरिया ने वीडियो में साफ कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी वेस्ट होंगे। 23 नवंबर को सुभाष गोरिया को विदेशी नंवर से लगातार जान से मरने की धमकियां मिल रही थी।
विज्ञापन
हिंदू नेता हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर पुलिस से इंसाफ न मिलता देख वीडियो जारी कर परिवार सहित आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदू नेता सुभाष गोरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुभाष गोरिया ने एक वीडियो में कहा था कि अगर मैं आत्मदाह करता हूं तो इसकी जिम्मेवार पुलिस होगी। सुभाष गोरिया शिवसेना से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। बावजूद इसके पुलिस की तरफ से उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया गया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने सुभाष को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


सुभाष गोरिया ने वीडियो में साफ कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी वेस्ट होंगे। 23 नवंबर को सुभाष गोरिया को विदेशी नंवर से लगातार जान से मरने की धमकियां मिल रही थी। लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की। पुलिस की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्मदाह करने की धमकी दी। सुभाष ने कहा कि धमकी देने वाले कहते थे कि सरकार ने उनका सौदा किया है और उन लोगों को मेरे करीबी और घरवालों के बारे में सब कुछ पता है जिसके बाद मैंने सोचा कि दूसरे के हाथों से मरने से अच्छा है हम खुद ही आत्मदाह कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें