फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में बारिश और ओलावृष्टि, भीगा गेहूं

विज्ञापन
कोटकपूरा की मुख्य अनाज मंडी में बारिश के कारण भीगी गेहूं की बोरियां। - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
उपमंडल और आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश् से न सिर्फ गेहूं की कटाई प्रभावित हुई बल्कि मंडियों में फसल लेकर पहुंच चुके किसानाें को भी खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं मुख्य अनाज मंडी में बारदाने के अभाव और लिफ्टिंग की धीमी रफ्तार भी किसानों के साथ-साथ आढ़तियों व मजदूरों के लिए परेशानी बनती जा रही है।
विज्ञापन

मजदूर यूनियन के सूबा सिंह मान, किशन सिंह बब्बू, बलजीत सिंह, किशन सिंह लड्डू, जगतार सिंह, काला दुआ और ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि मुख्य मंडी में समय पर लिफ्टिंग ना होने से बोरियां बार-बार भीग रही हैं। मजदूरों को बार-बार बोरियां पलटनी पड़ रही हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण गोयल काला ने कहा कि बारिश के कारण लेबर का खर्च बढ़ रहा है। करीब सप्ताह भर से बारदाने की समस्या चल रही है। भुगतान भी 30 अप्रैल के बाद प्रभावित हो रहा है। मामले में मार्केट कमेटी के सचिव गौरव गर्ग ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार गेहूं की आमद बढ़ी है। पिछले साल 36 लाख बोरियां आई थीं। इस बार अब तक 28 लाख आ चुकी है। इनमें से 27 लाख खरीदी जा चुकी हैं। छह लाख बोरियों की लिफ्टिंग बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें