फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जलथल हुआ अबोहर

Sat, 27 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अबोहर
विज्ञापन
अबोहर में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को बाद दोपहर शुरू हुई मूसलाधार बरसात से पूरे शहर में पानी भर गया। करीब दो घंटे की बरसात से शहर के निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया जबकि सड़कें, गलियां और चौराहे पूरी तरह से जलथल हो गए।
विज्ञापन


इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बरसात शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई और टेलीफोन चेंबरों में पानी भरने से दूर संचार सेवा भी प्रभावित हुई। गलियों में बिजली के खंभों पर लगे मीटरों के बक्से पानी में डूब गए। शहर के बाजार नंबर 4, 9, 11, 12 तथा मुख्य सर्कुलर रोड, भगत सिंह चौक, थाना रोड आदि पर निचली दुकानों में पानी भर गया। सदर बाजार की दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जैन नगरी में भारी जलभराव होने से यहां के निवासी सुधीर थरेजा, संजीव कुमार, समीर कुमार आदि के घरों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे उनका कीमती सामान खराब हो गया। 

नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी ने बताया कि डिस्पोजल मोटरों के अलावा ट्रैक्टरों के पंखों द्वारा पानी निकासी करवाई जा रही है ताकि लोगों को राहत प्रदान की जा सके। इधर गांवों में भी भारी बरसात से नरमा की अगेती फसल को नुकसान हुआ है। वहीं पिछेती नरमा की फसल व धान को इस बरसात से भारी लाभ हुआ है। गांवों की गलियों में जल भराव होने से लोगों को भारी समस्या हुई। गांव कंधवाला अमरकोट का छप्पड़ ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों में पानी भर गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें