फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: बर्थडे पार्टी के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबियत, बेहोश हुई महिलाएं, आरोप-खाना खराब था

Sat, 24 Sep 2022 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

रेस्टोरेंट के प्रबंधकों यासिर व गुरमिंदर सिद्धू ने लोगों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि खाने में कोई खराबी नहीं थी और ना ही इसकी वजह से कोई बीमार हुआ है।
विज्ञापन
जालंधर में बर्थडे पार्टी के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबीयत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में शुक्रवार रात एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चों की तबीयत बिगड़ने और महिलाओं के बेहोश होने का मामला सामने आया। इसके बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन के रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी चल रही थी। अचानक रेस्टोरेंट में बच्चों की तबियत खराब होने लगी और तीन महिलाएं हॉल में बेहोश हो गई। सभी को उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी रखने वालों ने आरोप लगाया कि खाने में खराबी थी, जिससे बच्चे बीमार हुए और महिलाएं बेहोश हो गईं।   

यह भी पढ़ें : भारसिंहपुरा पुजारी हत्याकांड: NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मेरठ के गगनदीप सिंह की भी थी भूमिका
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में आए अमित भगत ने कहा कि उनके बेटे के साथ तीन अन्य बच्चों ने भी खाना खाते ही पेट दर्द होने की शिकायत की थी, जिससे वह एकदम घबरा गए और बच्चों को एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जब बर्थडे पार्टी में आए लोगों ने रेस्टोरेंट प्रबंधकों से इसकी शिकायत की तो हंगामा हो गया। इस हंगामे में हुई धक्कामुक्की में एक व्यक्ति की टांग भी टूट गई। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के प्रबंधकों यासिर व गुरमिंदर सिद्धू ने लोगों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि खाने में कोई खराबी नहीं थी और ना ही इसकी वजह से कोई बीमार हुआ है। जिस हॉल में बर्थडे पार्टी रखी गई थी, वहां पर भीड़ ज्यादा हो जाने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इस वजह से ही बच्चों और महिलाओं की तबियत बिगड़ी थी। हंगामे पर उनका कहना था कि बाहरी लोगों ने यहां पर आकर बवाल काटा था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिसके बाद थाना छह की पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें