फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने किया जच्चा-बच्चा वार्ड की नई इमारत का शुभारंभ

Mon, 18 Apr 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर के सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा सेहत सेंटर का उदघाटन करते सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी की ओर से सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड की बनीं नई इमारत का शुभारंभ किया गया। पहले यह वार्ड मात्र 50 बेड का ही बना हुआ था, जबकि इस नई इमारत के बनने से अस्पताल में बने इस वार्ड में बेडों की संख्या 100 हो गई है।
विज्ञापन


सेहत मंत्री का स्वागत सिविल सर्जन कैलाश कपूर, एमएस वीना पाल व अन्य डाक्टरों व स्टाफ ने किया। सेहत मंत्री ने सिविल अस्पताल का दौरा भी किया। उन्होंने मरीजों को होने वाली परेशानियों के बारे में जाना और उसका जल्द हल करने का भरोसा दिया। सेहत मंत्री को रोगी कल्याण समिति के फंड में होने वाली परेशानियों के बारे में भी अवगत करवाया गया।

सेहत मंत्री ने कहा कि अस्पताल में कामकाज ठीक चल रहा है। इस दौरान अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने उनके साथ किए सरकार के वादे की याद भी सेहत मंत्री को करवाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार उनकी मांगों के प्रति उनको आश्वासन दिया है, लेकिन उनकी मांगें मानी नहीं जा रही हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी के बारे में भी सेहत मंत्री को अवगत करवाया। सेहत मंत्री ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भरोसा दिया कि सरकार डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले फेज में 370 डाक्टरों की ट्रेनिंग चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें