फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड है हरदीप सिंह निज्जर, कनाडा से रचता है साजिश

Mon, 24 May 2021 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

  • कभी दूध बेचने वाला निज्जर कनाडा के वैंकूवर में बैठकर रचता है टारगेट किलिंग की साजिश
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिन ट्रूडो को दी थी सूची, उसमें भी था निज्जर का नाम 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के वैंकूवर में बैठा आतंकी हरदीप सिंह निज्जर ही पंजाब में टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड है। उसी ने पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या और शिंगार सिनेमा ब्लास्ट केस का  तानाबाना बुना था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2018 में फरवरी माह के दौरान भारत आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को सौंपी आतंकवादियों की सूची में उसका नाम था, लेकिन कनाडा की सरकार ने निज्जर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। निज्जर के बारे में कैप्टन ने ट्रूडो को आगाह किया था कि वह वैंकूवर में रह रहा है और भारत विरोधी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है।

विज्ञापन


कैप्टन ने यह मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भी रखा था। इसके बाद पिछले साल जुलाई में केंद्र सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर को सात अन्य व्यक्तियों के साथ यूएपीए कानून के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया था और सिख फॉर जस्टिस व खालिस्तान टाइगर फोर्स को अलगाववादी खालिस्तानी संगठन मानते हुए भारत में उनकी संपत्तियों को अटैच करने की घोषणा की थी। 

हरदीप सिंह निज्जर पर पटियाला, नूरपुरबेदी और लुधियाना में कई केस दर्ज हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिन ट्रूडो को जो सूची सौंपी थी, उसमें निज्जर के अलावा मलकीत सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह प्रीत और गुरजिंदर सिंह पन्नू समेत आठ खालिस्तान समर्थकों के नाम थे। निज्जर के खिलाफ पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) जांच कर रही है। एनआईए ने 5 हिंदू नेताओं समेत लुधियाना में मारे गए आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या में भी आतंकी निज्जर की भूमिका पता चली थी। फिल्लौर में पुजारी की हत्या की योजना भी निज्जर ने कनाडा से ही तैयार की थी।
विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जालंधर के गांव भार सिंह वाला निवासी हरदीप सिंह निज्जर 1995 से पहले गांव में दूध बेचता था। मगर पंजाब में आतंकी लहर से जुड़कर वह कनाडा भाग गया और वहां के शहर सरीं में रहकर आईएसआई की मदद से पाक बेस्ड आतंकी संगठनों की मदद से खालिस्तान टाइगर फोर्स बना ली। 2005 से वह एक्टिव हुआ और पंजाब में आतंकवाद को खड़ा करने में लग गया। 

14 अक्टूबर 2007 में लुधियाना के शिंगार सिनेमा में हुए ब्लास्ट में भी उसकी शमूलियत पाई गई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे। 21 अप्रैल 2010 को राष्ट्रीय सिख संगत के नेता रुल्दा सिंह की हत्या की प्लानिंग में भी उसी का बड़ा हाथ रहा। 13 फरवरी 2015 को नूरपुरबेदी में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग के लिए उसने कनाडा से आतंकी मॉड्यूल खड़ा किया। जबकि 24 मई 2016 में लुधियाना में हिंदू नेताओं की किलिंग में भी फंडिंग भी निज्जर ने ही की थी। अब दोबारा से उसकी सक्रियता से आईबी समेत अन्य एजेंसियों ने नए सिरे से होम वर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ja

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें