फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज हंस कर रहे स्वार्थ की राजनीति : सोंधी

Mon, 14 Mar 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में प्रेस कांफ्रेस करते शिरोमणि अकाली दल, एससी विंग के उप प्रधान सुभाष सोंधी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गायक हंसराज हंस की ओर से मुख्यमंत्री व पंजाब सरकार के खिलाफ पर लगाए आरोपों का शिरोमणि अकाली दल, एससी विंग ने कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन


विंग के उप प्रधान सुभाष सोंधी ने हंसराज हंस के आरोपों को स्वार्थ की राजनीति बताया है। उनका कहना है कि हंस 8 साल तक तो बादल व पंजाब सरकार के गुण गाते रहे, लेकिन अब जब वह स्वार्थ के चलते कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुभाष सोंधी का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलित समाज के नाम पर राजनीति की है। आज भी देश के 70 प्रतिशत दलित रोटी-कपड़ा, मकान व रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हंस शिरोमणि अकाली दल में थे तो उनको पंजाब में फैला नशा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन अचानक पार्टी बदलने के बाद उनको पंजाब में नशे की नदियां बहती दिख रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हंसराज हंस जैसे स्वार्थी नेताओं की बातों में न आकर मुख्यमंत्री व पंजाब सरकार के हाथ मजबूत करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें