पठानकोट। भारतीय जनता पार्टी जिला पठानकोट द्वारा स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर एकता स्थल माधोपुर में एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में करवाए गए इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को तोड़कर वहां चल रहे दो-निशान, दो-विधान, दो-प्रधान के सिद्धांत को खत्म कर स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को शांति पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा स्वर्ग में बैठकर मोदी सरकार को दुआएं दे रही होगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि धारा 370 हटाना भाजपा के मेनिफेस्टो का हिस्सा था, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया। अब कॉमन सिविल कोड जो भारतीय जनता पार्टी के मेनिफेस्टो का हिस्सा है, उसको पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में बनाए गए एकता स्थल माधोपुर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाना चाहिए और शाहपुर कंडी में बन रहे बांध का नाम भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम होना चाहिए। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सीमा कुमारी, जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, पंजाब प्रकोष्ठों के सह संयोजक राकेश शर्मा, विपिन महाजन, रमेश शर्मा, जोगिंदर शील, विपिन सैनी, जगमोहन सिंह, ठाकुर शमशेर, रोहितपुरी, प्रवेश बिट्टा, गजेंद्र सिंह, संजीव पठानिया, ऋषि पठानिया, वरुण विक्की, रूपलाल, विशाल महाजन, प्रदीप रैना, राजू शर्मा, अली परमार, नीलम हंस, रानी जोगर व अन्य उपस्थित थे।
फोटो - 3 - माधोपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मारक पर करवाए कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता।