फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फिरोजपुर छावनी मंडी में धान की सरकारी खरीद बंद

Tue, 03 Nov 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिरोजपुर छावनी की दाना मंडी में मंगलवार को धान की सरकारी खरीद अचानक बंद कर दी गई। खरीद बंद होने से मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान अपनी फसल बेचने के इंतजार में हैं और मंडी में अभी भी धान की ढेरियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने इस सीजन में लगभग 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य लगभग पूरा होने के कगार पर है। फिरोजपुर जिले में भी 11 लाख छह हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। इस बार पिछले साल के मुकाबले धान का उत्पादन अधिक हुआ है। पिछले साल बाढ़ के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई थी। सरकारी खरीद बंद होने से किसानों में निराशा है। डीएमओ जश्नदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल सरकारी खरीद रोकी गई है। मंडी में पड़े धान के स्टॉक की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही खरीद दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा। किसानों को जांच पूरी होने तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें