फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सफाईकर्मी की मौत पर सरकार देगी 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजा राम ने कहा कि आयोग सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। बुधवार को नगर निगम अधिकारियों व सफाई सेवकों की बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से उन सफाई कर्मचारियों को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया दी जा रही है, जिनकी कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि उन्हें नगर निगम अधिकारियों के माध्यम से पता चला है कि जिले में किसी भी सफाई कर्मचारी की कोरोना से मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना पर उन्होंने उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अनुसूचित जाति की बेटी के साथ हुई यह घटना शर्मनाक है और यूपी सरकार इस मामले को दबाकर पीड़ित पक्ष के साथ अन्याय कर रही है।
एक सवाल का जवाब देते हुए गेजा राम ने कहा कि ठेके व आउटसोर्स पर रखे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए आयोग की ओर से सरकार को लिखा गया है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सफाई सेवक या सीवरमैन का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल है कि स्वच्छ वातावरण व सामाजिक न्याय प्रदान किया जाए। इस अवसर पर डीएसपी कुलवंत सिंह, नगर निगम के अधिकारियों के अलावा सफाई सेवक यूनियनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें