संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। जलालाबाद के भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र के एनएस वाला इलाके में खेतों से एक पिस्तौल और खाली मैगजीन मिला है। बीएसएफ ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र की बीओपी एनएस वाला के नजदीक खेतों से एक ग्लॉक पिस्टल और खाली मैगजीन मिला है। इसकी सूचना बीएसएफ अधिकारियों को दी गई। बीएसएफ ने मौके पर पहुंच उसे अपने कब्जे में ले लिया और जिसे अब सदर थाना जलालाबाद पुलिस के हवाले किया जा रहा है।
जलालाबाद के डीएसपी जितेंद्र सिंह गिल ने बताया कि बीएसएफ के द्वारा मामला उन्हें हैंडओवर करने के बाद उनके द्वारा इसमें जांच की जाएगी और तफ्तीश की जाएगी कि यह पिस्टल कहां से और कैसे यहां पहुंचा।